Uttarakhand News: ऋषिकेश में नितिन नवीन ने की भव्य गंगा आरती, सीएम धामी संग प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना…

Uttarakhand News: ऋषिकेश में नितिन नवीन ने की भव्य गंगा आरती, सीएम धामी संग प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना…

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा पूजन एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मां गंगा से देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

गंगा भारतीय संस्कृति की जीवंत धरा

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा की जीवंत धारा है, जिसने सदियों से देश की आध्यात्मिक चेतना को पोषित किया है। मां गंगा के पावन तट पर आना सदैव आत्मीय एवं आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।

देवभूमि हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा

नितिन नवीन ने आगे कहा कि गंगा, संत परंपरा और भारतीय संस्कृति का संरक्षण केवल धार्मिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उत्तराखंड जैसी देवभूमि हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है, जहां से पूरे देश को आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *