Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

Uttarakhand News: अल्मोड़ा के द्वाराहाट में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने जताया केंद्र सरकार का आभार….

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट में इस वर्ष से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त दीपेश गहलोत द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि का हस्तांतरण केंद्रीय विद्यालय संगठन के पक्ष में कर दिया गया है। इसके साथ ही विद्यालय संचालन के लिए उपयुक्त अस्थाई भवन उपलब्ध होने के उपरांत इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है। द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 से किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में शिक्षा का अनुकूल वातावरण सृजित होगा तथा क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *