राज्य शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए निविदा को दी मंजूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश…..

    राज्य शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए निविदा को दी मंजूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के दिए निर्देश…..

    रायपुर: राज्य शासन ने कोटा-अचानकमार-केंवची मार्ग के लिए 32 करोड़ 34 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इस राशि से 57.60 किलोमीटर सड़क का मजबूतीकरण और नवीनीकरण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के पेंड्रा संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है।

    लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्य किसी अन्य को सब-लेट (Sub-let) नहीं किया जाएगा तथा कार्य संपादन के लिए पावर-ऑफ-अटॉर्नी मान्य नहीं होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *