7 साल बाद भारत आ सकते हैं राष्ट्रपति जिनपिंग, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

Ccg

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत का दौरा कर सकते हैं। सबकुछ ठीक रहा तो शी जिनपिंग सितंबर महीने भारत आ सकते हैं। चीनी राष्ट्रपति 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 में शामिल होंगे। जिनपिंग करीब 7 साल बाद पहली बार भारत आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों देशों ने नई दिल्ली को इसकी जानकारी दे दी है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भारत का दौरा करेंगे। व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की पुष्टि हो गई है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने पुतिन के भारत आने की बात की पुष्टि की है। पुतिन का यह एक साल के भीतर दूसरा भारत दौर होगा।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का यह भारत दौरा बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह करीब 7 साल बाद पहली बार भारत का दौरा करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2019 में भारत का दौरा किया था। उस समय वो चेन्नई के मामल्लापुरम आए थे। बता दें कि भारत इस साल यानी 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। सितंबर में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

वहीं रूस के क्रेमलिन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक भी तय है।

पुतिन ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। इस महीने की शुरुआत में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आए थे। उन्होंने नई दिल्ली में ब्रिक्स सदस्य देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *