मुंबई में मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांट रहे शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई। अगर मुहर्रम के जुलूस में मुंबई पुलिस सतर्क ना होती, तो हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जिस पर जिंक फॉस्फाइड जैसे जहरीले पदार्थ को कैप्सूल में भरकर लोगों को बेचने का आरोप है। आरोपी इस कैप्सूल को जुलूस में शामिल लोगों के बीच पेन किलर बताकर बेच रहा था। उसके टारगेट पर हजारों लोग थे।

बता दें कि बीती रात जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उसका नाम फैयाज प्रेमजी है। दरअसल, मुहर्रम के जुलूस के दौरान फैयाज कुछ दवाई जैसी चीज बेच रहा था। फैयाज का दिया कैप्सूल खाने से सलमान सैयद नाम के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हुई। फिर एक्शन लिया गया है। फैयाज के पास से उसका आधार और पासपोर्ट जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुहर्रम को टारगेट करने और लोगों को हानि पहुंचाने के लिए जिंक फॉस्फाइड वाला कैप्सूल फैयाज बांट रहा था। जुलूस में शामिल हुए लोगों को टारगेट करने का उसका प्लान था। मुंबई पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैयाज का मोटिव क्लियर नहीं है। उसका कैप्सूल में जिंक फॉस्फाइड जहर डालकर बांटने का प्लान था। फैयाज प्रेमजी पुणे के विमान नगर का रहने वाला है। फैयाज ने BBA की पढ़ाई की है। आरोपी का पेंट का बिजनेस है।

फैयाज ने 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड ऑर्डर किया था। उसने 30 हजार कैप्सूल में एक-एक ग्राम जिंक फॉस्फाइड डाला था। फैयाज के पास से 14 हजार 900 कैप्सूल जब्त किए गए हैं। उसके टारगेट पर करीब 30 हजार लोग थे। गनीमत रही कि वह कैप्सूल डिस्ट्रीब्यूट नहीं कर पाया। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है।

फैयाज 2025 में ईरान और इराक की यात्रा पर गया था। इसका कारण अभी पता नहीं है। फैयाज ने 15 दिन पहले डोंगरी में किराए पर घर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *