इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे

नई दिल्ली। फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट खत्म हो गया है। इसके साथ ही सभी राष्ट्रध्यक्ष अपने-अपने देश वापसी में लग गए हैं। G7 समिट में भाग लेने पहुंचे पीएम मोदी उस समय हैरानी रह गए, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को सरप्राइज करते हुए हिंदी में फेयरवेल मैसेज दिया। साथ ही बताया कि वो कब भारत आने का प्लान कर रहे हैं। मैक्रों ने हिंदी में कहा-प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी हुई। नीस, एवियन और पेरिस में आपका स्वागत करके मुझे बहुत अच्छा लगा। भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में बात करते हुए पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। मैक्रों ने हिंदी में कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है, दौरे के लिए स्वागत करते हुए। फ्रांस और भारत की दोस्ती अमर रहे। इसके बाद मुस्कुराते हुए मैक्रों ने अंग्रेजी में कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैंने हिंदी सही तरीके से बोली। आपकी इस यात्रा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारी दोस्ती के लिए शुक्रिया। ये दौरा बेहद कामयाब रहा। फ्रांस आपसे प्यार करता है। हम फरवरी में आपसे दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हैं. जय हिंद।

मैक्रों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह पीएम मोदी का फ्रांस दौरे के लिए आभार जताते हैं। इस पर पीएम मोदी उनसे कहते हैं कि अब आपको भी अपना वादा पूरा करना है और भारत आना है। इस पर मैक्रों कहते हैं कि वह अगले साल फरवरी में जरूर भारत आएंगे।

वहीं फ्रांस से रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, “पिछले 12 सालों में भारत का एक्सपोर्ट 35 गुना बढ़ गया है। देश में मोबाइल बनाने वाली यूनिट्स में 100 गुना की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जिससे भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन गया है। भारत अब सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

बता दें कि दरअसल, पीएम मोदी 6 दिन का फ्रांस और स्लोवाकिया दौरा पूरा करके गुरुवार देर रात भारत के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने G7 समिट भी अटेंड की। यहां पीएम की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। ट्रंप ने भी मोदी की जमकर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *