अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी ने योग किया, बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें, योग इसमें मददगार

कोलकाता। दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का ये 12वां साल है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में गवर्नर आरएन रवि और सीएम शुभेंदु अधिकारी के साथ रेड रोड पर योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग करने से पहले पीएम मोदी ने मौजूद लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल और कोलकाता में स्वच्छता के योग के लिए भी सराहना करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं, मानव आत्मा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि योग को सिर्फ खास दिन तक सीमित न रखें। इसे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाएं। इस साल योग दिवस की थीम ‘हेल्दी एजिंग’ रखी गई है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि उम्र बढ़ने का अर्थ ये नहीं होना चाहिए कि इंसान की क्षमता कम हो जाए। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम 40 साल की उम्र में 20 से ज्यादा लचीले हों और 50 साल की उम्र में 30 साल की उम्र से ज्यादा ऊर्जा हो। पीएम मीद ने कहा कि योग शरीर को लचीला बनाता और ऊर्जा स्तर को ऊंचा रखकर तनावमुक्त जीवन जीने में मदद करता है।

पीएम मोदी ने कहा कि साफ-सफाई से स्वागत की ये अद्भुत पहल है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए यहां लगातार श्रम किया गया। नागरिकों ने अपना कर्तव्य निभाया। पीएम मोदी ने कहा कि ये पहले देश के सभी लोगों के लिए प्रेरणा बना है।

पीएम मोदी ने कहा कि 21 जून का दिन धरती के कुछ हिस्सों पर सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कारण ये दिन दुनिया के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का भी दिन बन गया है। उन्होंने कहा कि देश में हिमालय से लेकर हिंद महासागर और पूर्वोत्तर से पश्चिम बंगाल और पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्य नजर आ रहा है। योग सबको जोड़ता और साथ लाता है। यही योग की ताकत है।

योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी जहां कोलकाता में मौजूद रहे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *