breaking news

एमपी चुनाव: इंदौर की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, विजयवर्गीय को 29444 से वोटों से आगे





इंदौर। मध्य प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत के साथ वापसी करती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है और इस बढ़त के बाद बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इंदौर के चुनाव परिणाम में भाजपा सभी 9 सीट पर आगे है। भाजपा के सभी बड़े नेता भारी बहुमत के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं को सभी विधानसभा क्षेत्र में हार मिल रही है। सबसे अधिक 49489 मतों से रमेश मेंदोला आगे चल रहे हैं और कैलाश विजयवर्गीय ने भी 29444 मतों की बढ़त बनाई हुई है।

विधानसभा-3 में गोलू शुक्ला 4434 वोट से आगे है। विधानसभा-4 में मालिनी गौड़ 35715 वोट से आगे है। विधानसभा-5 में महेंद्र हार्डिया 22355 वोट से आगे है। राऊ विधानसभा में मधु वर्मा 14735 वोट से आगे है। महू विधानसभा में ऊषा ठाकुर 12952 वोट से आगे है। सांवेर विधानसभा में तुलसी सिलावट 17517 वोट से आगे है। देपालपुर विधानसभा में मनोज पटेल 6692 वोट से आगे है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 162 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ता में आने का ख्वाब देख रही कांग्रेस 65 सीटों पर ही आगे चल रही है। वहीं बसपा दो सीटों पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 111 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बसपा तीन सीटों पर आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटों पर और कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है। तेलंगाना में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है और बीआरएस 38 सीटों पर आगे है। यहां भाजपा 10 सीटों पर और एआईएमआईएम 4 सीटों पर आगे चल रही है।

Share With