Uncategorized

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी संसद के निचले सदन में महाभियोग प्रस्ताव पारित





वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा। डेमोक्रेटिक की अगुआई वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव में वोट दिया। इसके साथ इस सदन में उनपर महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया है। ट्रंप पर कांग्रेस को बाधित करने और सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप है।

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति होंगे जिनके खिलाफ महाभियोग चलाया जाएगा। सदन में विपक्षी दल डेमोक्रेटिक से प्रतिनिधि सुसान डेविस ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग नहीं लगाया बल्कि ट्रंप ने खुद ऐसा किया। ट्रंप देश के राष्ट्रपति हैं फिर भी उन्होंने विदेश नेता को रिश्वत देने का प्रयास किया। आगे सुसान डेविस ने राष्ट्रपति ट्रंप को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप पर न्याय में बाधा डालने का आरोप लगाया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर संसद के कार्यों में बाधा डालने का आरोप है। साथ ही ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2020 में होने जा रहे आम चुनाव के लिए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति को विपक्षी दल डेमोक्रेट के दो नेताओं के खिलाफ जांच का दबाव डाला। हालांकि, ट्रंप ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए ऐसा किया गया।

Share With