Uncategorized

रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास द्वीप पर नया देश कैलासा बसाया





नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपों में फरार चल रहे दक्षिण भारत के स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है। इस आईलैंड को नित्यानंद ने हिन्दू राष्ट्र घोषित भी कर दिया है। उसने देश का नाम कैलासा रखा है।

ऐसी भी जानकारी मिली है कि नित्यानंद ने नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। नित्यानंद ने निजी द्बीप पर बसाए गए अपने देश के लिए राष्ट्रध्वज, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फूल और राष्ट्रीय पेड़ भी घोषित कर दिया है। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर उसने अपने देश के विधान, संविधान और सरकारी ढांचे की भी जानकारी दी है। वह अपने देश को मान्यता दिए जाने की कवायद कर रहा है। उसने कहा है कि यह देश सीमा विहीन होगा। नित्यानंद कैलासा की महान हिंदू राष्ट्र की नागरिकता हासिल करने के लिए डोनेशन की भी अपील की है।

कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है। गुजरात के आश्रम में लड़कियों के शोषण की खबरों और बच्चों को बंधक बनाकर रखने के मामले में भी पुलिस उसे तलाश रही है। बताया जाता है कि वह नेपाल के रास्ते त्रिनिदाद भागा था।

Share With