Uncategorized

गांधी जयंती पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- कुछ लोग RSS को देश का प्रतीक…





नई दिल्‍ली। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सोनिया गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग खुद को सर्वेसर्वा बताने की इच्छा रखते हों वो राष्ट्रपिता के आदर्शों को कैसे समझ सकते हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पदयात्रा के समापन के बाद सोनिया ने राजघाट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

उन्होंने कहा – आज हमारा देश और पूरी दुनिया महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती मना रही है तो हम सभी को इस बात पर गर्व है कि भारत आज जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। सोनिया ने मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘गांधी जी का नाम लेना आसान है, लेकिन उनके बताए रास्ता पर चलना मुश्किल है। गांधी जी का नाम लेकर भारत को अपने रास्ते पर ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में साम दाम दंड भेद का खुला खेल करके वो अपना आपको बहुत ताकतवर समझते हैं।

Share With