Uncategorized

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे अगले सेना प्रमुख





नई दिल्ली। भारतीय सेना के अगले सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे। 1 सितंबर 2019 को लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे ने भारतीय सेना के उप-थलसेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले वे सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख थे। वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। इसके बाद 28वें सेना प्रमुख के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे पदभार ग्रहण करेंगे।

वे जनरल रावत के बाद सबसे सीनियर अफसरों में से एक हैं। जनरल नरवणे ईमानदार और धीर-गंभीर अफसर हैं। नरवणे ही वे आर्मी कमांडर हैं, जिन्होंने डोकलाम संकट के समय चीन को उसकी हद बताई थी। वे अपनी त्वरित निर्णय क्षमता और कोई भी फैसला लेने से पहले अपने साथियों को सुनने की जबर्दस्त योग्यता के लिए पहचाने जाते हैं।

Share With