Uncategorized

इंडोनेशिया: खाई में गिरी बस, 26 लोगों की मौत





जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री जख्मी हो गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। दक्षिण सुमात्रा प्रांत में सोमवार देर रात 23.15 बजे (स्थानीय समय) हादसा हुआ। लगभग 120 बचावकर्मी बचाव कार्य में जुटे।

स्थानीय पुलिस प्रवक्ता डॉली गुमारा ने बताया कि खाई में गिरने से पहले बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस बेंगकुलु शहर से पालेमबंग जा रही थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रवाना होने से पहले बस में केवल 27 यात्री थे।

लेकिन कुछ बचाए गए यात्रियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय लगभग 50 लोग सवार थे। पीड़ित यात्रियों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल के पास सड़क को बंद कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों के नदी में लापता होने की भी आशंका है।

Share With