Uncategorized

हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 78 उम्मीदवारों की पहली सूची





चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सीएम मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे। सूची सायं साढ़े चार बजे के बाद घा‍ेषित की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल और हरियाणा भाजपा के प्रधान सुभाष बराला टोहाना से चुनाव लड़ेंगे। अभी 78 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई है। सबसे अहम यह की राज्‍य के उद्योग मंत्री विपुल गोयल का टिकट कटने की सूचना है।

सात विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने नौ महिलाओं को टिकट दिए हैं। तीन खिलाडियों को टिकट दिया गया है। अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त सोनीपत जिले के बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पेहवा और अंतरराष्‍ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी। पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्‍ता को भाजपा का टिकट मिला है।

बता दें कि रविवार देर रात पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे दिया। सूची जारी करने से पहले केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से चर्चा के बाद चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पर एक बार फिर बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र – प्रत्याशी
करनाल – मनोहर लाल (सीएम)
टोहाना – सुभाष बराला
कालका – लतिका शर्मा
पंचकूला – ज्ञान चंद गुप्ता
अंबाला कैंट – अनिल विज
मुलाना – राजवीर बराडा
सधौरा – बलवंत सिंह
जगाधरी – कंवरपाल गुर्जर
यमुनानगर – घनश्याम दास अरोड़ा
रादौर – कर्णदेव कंबोज
लाडवा – पवन सैनी
शाहबाद – कृष्ण बेदी
थानेसर – सुभाष सुधा
पेहोवा – सरदार संदीप सिंह
गुहला – रवि तरनवाली
कलायत – कमलेश ढांडा
कैथल – लीला राम गुर्जर
पुंडरी – वेदपाल एडवोकेट
नीलोखेड़ी – भगवान दास कबीरपंथी
इंद्री – रामकुमार कश्यप
घरौड़ा – हरविंदर कल्यान
असंध – सरदार बक्शी सिंह विर्क
पानीपत (ग्रामीण) – महिपाल ढांडा
इसराना – किशन पंवार
समालखा – शशिकांत कौशिक
राई – मोहन लाल कौशिक
सोनीपत – कविता जैन
गोहाना – तीरथ सिंह राणा
बरौदा – योगेश्वर दत्त
जुलाना – परमेंद्र ढुल
सफींदों – बच्चन सिंह आर्या
जींद – कृष्ण मिढ्डा
उचाना कला – प्रेम लाला
नरवाना – संतोष दनोदा
रतिया – लक्ष्मण नापा
कलावली – बलकौर सिंह
डबवली – आदित्य देवीलाल
रनियां – रामचंद्र कंबोज
सिरसा – प्रदीप
ऐलानाबाद – पवन बेनीवाल
उकलाना – आशा खेदार
नारनौंद – कैप्टन अभिमन्यु
हांसी – विनोद भ्याना
बरवाला – सुरेंदर पुनिया
हिसार – कमल गुप्ता
नलवा – रणवीर गंगवा
लोहारू – जेपी दलाल
बाढड़ा – सुखविंदर मंडी
दादरी – बबीता फोगाट
भिवानी – घनश्याम शराफ
बवानीखेड़ा – विशंभर वाल्मीकि
गढ़ी सांपला-किलोई – सतीश नंदल
रोहतक – मनीष ग्रोवर
कलानौर – राम अवतार वाल्मीकि
बहादुरगढ़ – नरेश कौशिक
बदली – ओमप्रकाश धनखड़
झज्जर – राकेश कुमार
बेरी – विक्रम कादयान
अटेली – सीताराम यादव
महेंद्रगढ़ – रामबिलास शर्मा
नारनौल – ओमप्रकाश यादव
नंगल चौधरी – अभय सिंह यादव
बावल – बनवारी लाल
पटौदी – सत्यप्रकाश जरावता
बादशाहपुर – मनीष यादव
सोहना – संजय सिंह
नूंह – जाकिर हुसैन
फिरोजपुर झिरका – नसीम अहमद
पुन्हाना – नैक्षम चौधरी
हथीन – प्रवीण डागर
होडल – जगदीश नायर
पृथला – सोहनपाल छौक्कर
फरीदाबाद NIT – नगेंद्र भड़ाना
बड़खल – सीमा त्रिखा
बल्लभगढ़ – मूलचंद शर्मा
फरीदाबाद – नरेंद्र गुप्ता
तिंगाव – राजेश नागर

Share With