Uncategorized

दिग्विजय सिंह का राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान





नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपनी राजनीति से रिटायरमेंट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अब वो वक्त आ चुका है जब उन्हें रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया।

उन्होंने अपने इस बयान में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का नाम भी लिया। जो झाबुआ विधानसभा सीट से उपचुनाव में उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने और कांतिलाल भूरिया दोनों ने लंबे समय तक राजनीति की है। हम अब उम्र के उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां हमें संन्यास ले लेना चाहिए। कांतिलाल भूरिया अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि 21 अक्टूबर को झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं इस सीट से आदिवासी नेता और पांच बार के सांसद कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वे यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री भी रहे। उनके चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय ने ये बात कही।

Share With