Uncategorized

मुख्यमंत्री गहलोत ने रन फॉर निरोगी राजस्थान दौड़ को दिखाई हरी झंडी





जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार का आज एक साल पूरा हुआ। इस मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आगाज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद रन फॉर निरोगी राजस्थान के जरिए किया। अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रन फॉर निरोगी राजस्थान दौड़ को हरी झण्डी दिखाई।

मुख्यमंत्री गहलोत ने आज से निरोगी राजस्थान सोच और संकल्प को लेकर आयोजित इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरु किया जो अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल और फिर वापस अल्बर्ट हॉल पर आकर रुकी।

इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने विश्वास दिलाया कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सरकार हरसंभव प्रयास करेगी और निरोगी राजस्थान अभियान इसी कड़ी में एक बड़ी पहल है।

इस मौके पर मंत्रीमण्डल के सदस्य चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, प्रताप सिंह खाचरियावास, गोविंद सिंह डोटासरा, अशोक चांदना, लालचंद कटारिया, महेश जोशी, डॉ सुभाष गर्ग, ममता भूपेश, महेंद्र चौधरी तथा कई मंत्री एवं विधायक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share With