Uncategorized

बांग्लादेश में बुलबुल तूफान का कहर, 18 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया





ढाका। बंगाल की खाड़ी में बने समुद्री चक्रवात बुलबुल ने रविवार तड़के पड़ोसी देश बांग्लादेश में कहर बरपाया। चक्रवात बुलबुल के कारण 2 लोगों की मौत है गई और लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनमुर रहमान के मुताबिक साइक्लोन बुलबुल की वजह से शनिवार शाम तक 18 लाख लोगों के सुरक्षित निकासी की उम्मीद थी। शनिवार सुबह तक 5,000 से अधिक शेल्टर तैयार किए जा चुके थे।

चक्रवात बुलबुल की वजह से 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। लेकिन उसके तट पार करने के बाद कमजोर पड़ने का अनुमान था। बुलबुल ने बांग्लादेश में सागर द्वीप के नजदीक हिट किया और इसके मार्ग में दक्षिण-पश्चिमी खुलना क्षेत्र भी शामिल था। जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन, सुंदरवन है, जो बांग्लादेश-भारत सीमा पर फैला है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के प्रभाव के कारण तटीय जिलों में 5-7 फीट की ऊंचाई वाली लहरें उठ सकती हैं। टीवी स्टेशन इंडिपेंडेंट ने बताया कि बांग्लादेश की नौसेना और तट रक्षक दल के कई जहाजों को आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तैयार रखा गया था।

Share With