Uncategorized

5 जनवरी को आईजीआई स्टेडियम में होगा भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन





भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे सम्मेलन को संबोधित

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश भाजपा 5 जनवरी को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया करेगी। इस सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित हजारों की संख्या में बूथ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की विस्तार से चर्चा करते हुए हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने और उसको चलाने में बूथ कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। बूथ के मजबूती के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है। यह वह कड़ी है जो संगठन को एक सूत्र में बांध कर रखती है।

पूरे देश की सबसे बड़ी बूथ लेवल की मजबूत पार्टी भाजपा है और इन्हीं मजबूत बूथों के बदौलत दिल्ली में भाजपा की सरकार आएगी। बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन से संगठन और अधिक सशक्त व सक्रिय बनता है। केंद्र सरकार के प्रति दिल्ली के लोगों का विश्वास और आशीर्वाद भी काफी बढ़ा है जिसका परिणाम है लोकसभा और निगम चुनामों में भाजपा की जीत। हमारा नेतृत्व तथा नीति जन-जन, कण-कण के लिए समर्पित है।

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो अपनी सक्रियता के कारण हमेशा सबसे बेहतर कार्य करने के लिए जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक कार्य वर्ष भर हमेशा चलता रहता है लेकिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाला बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन के सह-संयोजक एवं पूर्व मेयर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा सरकार के शासनकाल में विकास और राष्ट्रवाद दोनों के कार्य ऐतिहासिक रूप से हुए हैं। निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की कर्मठता और परिश्रम से दिल्ली में भी भाजपा के जीत का एक नया इतिहास रचेगी।

Share With