Uncategorized

हाथी की मौत के मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कटघोरा DFO सस्पेंड, CCF को भी शो-कॉज नोटिस





रायपुर। कोरबा के कटघोरा वन मंडल में हाथी की मौत के बाद से विभाग में हड़कंप है। इस मामले में वन विभाग ने DFO को जहां सस्पेंड करने का आदेश दिया है, तो वहीं CCF को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वन परिक्षेत्र के डी.डी.संत के द्वारा कुल्हरिया गांव में कीचड़ में फसी मादा हाथी को बचाने में कोई प्रयास नहीं किए जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम-3 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के तहत उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

पी.के. केशर (भा.व.से.) को उक्त घटना के लिए शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता तथा लापरवाही बरतने के लिए अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम-1968 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उन्हें सात दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

Share With