Uncategorized

2020 का कैलेंडर बताएगा स्कूलों की अतुल्य कहानी: सिसोदिया





नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने वर्ष 2020 के लिए दिल्ली सरकार का कैलेंडर जारी किया। कैलेंडर की थीम “दिल्ली सरकार के स्कूलों की अविश्वसनीय कहानी है।” कैलेंडर में दिल्ली सरकार द्वारा, स्कूलों के ढांचागत सुधार के लिए उठाए गए प्रमुख प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इस अवसर पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब मैं पिछले पांच वर्षों में लोगों से दिल्ली सरकार द्वारा कराए गये विकास कार्यों के बारे में पूछता हूं, तो वे हमेशा इस शहर में शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में बोलते हैं। दिल्ली के लोगों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों और शिक्षा में आयी क्रांति से जोड़ने के लिए, हम आज इस कैलेंडर को जारी कर रहे हैं।

दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम के सहयोग से दिल्ली सरकार के समर्पित प्रयासों के द्वारा लाये गए विशाल व संरचनात्मक परिवर्तन पर जारी कैलेंडर दिल्ली सरकार के स्कूलों की अतुल्य कहानी पर केंद्रित है। इस विषय को किसी अन्य विषय से ऊपर चुनने के पीछे का विचार हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व और जीवन शक्ति पर जोर देना था।

दिल्ली सरकार ने शहर में शिक्षा की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए जो कदम उठाए हैं, उसमें ढांचागत विकास एक अभिन्न भूमिका निभाता है। अच्छी तरह से सुसज्जित सभागारों और छात्रों के लिए स्वच्छ स्विमिंग पूल के निर्माण के साथ-साथ अच्छी तरह से सुसज्जित कक्षाओं, और स्वच्छ शौचालयों तक प्रदान करके, छात्रों के लिए एक बेहतरीन वातावरण स्थापित करना।

लोगों को पता होना चाहिए कि दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम की दिल्ली सरकार के स्कूलों के बुनियादी ढांचे को विकसित करने और उनके समग्र नवीनीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका है। दिल्ली सरकार के स्कूल महत्वपूर्ण स्थान हैं जहां आने वाल हर एक बच्चा अपने आसपास के सर्वोत्तम संभावित पहलुओं की जानकारी लेना सीखता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम द्वारा विकसित यह कैलेंडर दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है इस विकास का लक्ष्य दिल्ली में स्कूल में बच्चों का समग्र विकास है। सिसोदिया ने कहा कि सभी स्कूलों को कैलेंडर दिया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली पर्यटन विभाग, दिल्ली सरकार की ओर से हर साल विशेष कैलेंडर का प्रकाशन करता रहा है। पिछले साल की थीम में पूज्य महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गई और 1915 और 1948 के बीच दिल्ली की उनकी कई यात्राओं पर संकल्पित किया गया कैलेंडर उद्योग के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ और पुरस्कार भी जीता।

Share With