Main Slider

राहुल जी शस्त्र पूजा में राफेल पर ‘ऊं’ नहीं लिखता तो क्या लिखता: राजनाथ सिंह





नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्र पूजा को लेकर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला। हरियाणा के भिवानी में रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा पर हुई बयानबाजी को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि शस्त्र पूजा में ऊं नहीं लिखता तो क्या लिखता।

हरियाणा में एक रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है। जब मैंने राफेल पर ओम लिखा तो लोग पूछने लगे कि आपने क्यों ओम लिखा। मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि शस्त्र पूजा में ओम नहीं लिखता तो क्या लिखता।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना और जम्मू-कश्मीर का मसला देश का अंदरुनी मामला है। कांग्रेस से अंतरराष्ट्रीय मसला बनाने में क्यों जुटी हुई है। कांग्रेस को पता नहीं क्यों मिर्ची लग गई, जबकि जनहित में यह काम किया गया है और इससे विकास के कई रास्ते खुले हैं। भाजपा ने वो काम किया, जो कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। अगर कांग्रेस वाकई देश का भला चाहती है, इस फैसले से खुश होना चाहिए।

दरअसल, विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है। इस दौरान फ़्रांस द्वारा भारत को पहला राफेल दिया गया। जिसके लिए राजनाथ सिंह फ्रांस गए थे। राफेल लेने के दौरान राजनाथ सिंह ने विमान पर ऊं लिखा और पूजा भी की। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने नारियल फोड़ा और राफेल विमान के टायर के नीचे नींबू भी रखा था। जिसके बाद देश में इस बात को लेकर बयानबाजी होने लगी। उसी के जवाब में राजनाथ सिंह ने ये बात कही।

Share With