लाइफ स्टाइल

आंखें हैं कुदरत का अनमोल तोहफा, इनकी ऐसे करें हिफाजत





कुदरत ने हमें मानव शरीर दिया है, जिसकी हिफाज़त करना हम सभी का कर्तव्य है और इस मानव शरीर में हमें तोहफे के तौर पर अलग-अलग अंग दिए हैं जिनमें से एक हैं हमारी आंखें, जो कुदरत का दिया हुआ एक अनमोल तोहफा हैं। इसे संभालकर रखना हम सभी की अहम ज़िम्मेदारी है। क्योंकि अगर आंखें ही नहीं होंगी तो हम ये दुनिया कैसे देखेंगे।

इसलिए ये जरूरी है कि हम अपनी आंखों की देखभाल के प्रति सजग रहें। अकसर आंखें खराब होने के पीछे वजह खराब लाइफ स्टाइल भी होता। इनमें सुधार कर हम अपनी आंखों की उम्र बढ़ा सकते हैं। चलिए पहले बात करते हैं कि हम आंखों का बचाव कैसे कर सकते हैं

-नींद जो कि आंखों को आराम देने में अहम भूमिका अदा करती है। इसलिए कोशिश करें आपकी नींद कम से कम आठ घंटे की हो।

-मोबाइल, कंप्यूटर, पर अधिक देर तक काम करते हैं तो उचित दूरी का ख्याल रखें।

-धूप में निकलने से पहले सुन ग्लासेज लगाना न भूलें।

-समय-समय पर आंखों का चेकअप कराएं।

-बेहतर खानपान से भी आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं, चलिए जानते हैं कौन सा आहार आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है।

-आंवले का सेवन भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज़ होती है। इसके लिए आप आंवले का मुरब्बा या जूस में से किसी का भी सेवन कर सकते हैं।

-किशमिश और अंजीर के सेवन से भी आंखों की रोशनी तेज होती है। रात में 10 किशमिश और 2 अंजीर पानी में भिगोएं। सुबह खाली पेट इसके पानी को पीएं। इससे भी आंखों की रोशनी तेज होती है।

-बादाम के सेवन से भी आंखों में होने वाली कई समस्याओं से निजात मिलती है। रात में कम से कम पांच बादाम भिगोएं और सुबह उनका सेवन करें। इससे भी आंखों में होने वाली कई तरह की तकलीफों से छुटकारा मिलता है।

-विटामिन A का सेवन भी आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक है, इसलिए आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए युक्त फलों का सेवन करें।

Share With