इंटरटेनमेंट

स्वरा भास्कर का नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ विवादित बयान,कहा- ‘हैलो हिंदू पाकिस्तान’





नई दिल्ली। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस बार नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बोलते हुए विवादित बयान दिया है। बता दे, नागरिकता संशोधन बिल (CAB), 2019 सोमवार देर रात लोकसभा से पास हो गया है।

इस बिल के पास होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्विट कर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि (भारत में…) धर्म नागरिकता का आधार नहीं है। धर्म भेदभाव का आधार नहीं हो सकता। राज्य धर्म के आधार पर फैसला नहीं ले सकता। नागरिकता संशोधन बिल ने मुसलमानों को स्पष्ट रूप से बाहर रखा है… -NRC/CAB प्रोजेक्ट में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है। हिन्दू पाकिस्तान को मेरा हैलो!

बता दें, लोकसभा ने सोमवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) को मंजूरी दे दी, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताडना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है।

विपक्ष का विरोध
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में पुरजोर विरोध दर्ज कराया था। इस बिल पर 7 घंटे तक चली तीखी बहस के बाद आखिरकार ये पास हो गया। बिल के पक्ष में 311 और विपक्ष में 80 वोट पड़े। अब लोकसभा के बाद राज्यभा में बिल का पास होना बाकी है। नागरिकता संशोधन बिल का पास होना मोदी सरकार की बड़ी जीत मानी जा रही है।

Share With