इंटरटेनमेंट

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से किया सम्मानित





नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 वीं सदी के महानायक बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस समारोह में अमिताभ बच्चन के साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

उल्ले्खनीय है कि उन्हें यह पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण के दिन दिया जाना था। उनकी तबीयत खराब होने के चलते वह तब नहीं ले पाये थे। आज राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन पुरस्कार पाकर काफी गदगद और प्रसन्न नजर आये।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड में 50 वर्षों से ज्यादा की लंबी यात्रा तय की है। बिग बी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लोग आज भी टीवी पर आते समय उन्हें मन से देखना पसंद करते हैं।

अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक भी कहा जाता है। उनके द्वारा किए गए अभिनय का लोहा बॉलीवुड का हर कलाकार मानता है। बिग भी रविवार को अपने घर जलसा के बाहर इंतजार कर रहे फैन्स से मिलकर उनका आभार प्रकट करते हैं।

Share With