इंटरटेनमेंट

सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का नया गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ रिलीज





मुंबई। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर की फिल्म ‘दबंग 3’ का एक और गाना ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ रिलीज किया गया है। बता दें ‘दंबग 3’ में इस बार काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। दबंग में सबने ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने को खूब पसंद किया था। अब दबंग के तीसरे कड़ी में इस गाने को रिवाइंड और नये अंदाज में पेश किया गया है।

बता दें कि कुछ देर पहले टी-सीरीज ने यूट्यूब पर ‘मुन्ना बदनाम हुआ’ गाने का ऑडियो ड्रॉप किया है। इसके साथ ही सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। उन्होंने गाने के लिंक को शेयर करते हुए लिखा- कमाल की आवाज, बादशाह का रैप और चुलबुल की दबंगई, सुनिए ‘मुन्ना बदनाम हुआ’।

इस गाने को बादशाह, कमाल खान और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है। वहीं पॉपुलर सिंगिंग जोड़ी साजिद-वाजिद ने इसे लिखा है। फिल्म दबंग 3 का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। वहीं अरबाज खान और सलमान खान दोनों ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप और माही गिल भी नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस वीक पर 20 दिसबंर को रिलीज हो रही है।

Share With