इंटरटेनमेंट

CAA को लेकर जावेद जाफरी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने का खेल बंद…





मुंबई। लोकसभा के बाद राज्यसभा में नागरिकता संशोधन कानून 2019 पास होने के बाद कुछ लोगों के चेहरे खुश दिखाई दे रहे हैं तो तमाम कई लोग इस बिल के खिलाफ बयानबाजी और प्रदर्शन कर रहे है। इस बिल के खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर अभिनेता जावेद जाफरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अपने बेबाक विचारों के लिए मशहूर जावेद इस वीडियो में CAA का विरोध करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में मोदी सरकार पर हमला बोला है।

वीडियो में जावेद जाफरी कह रहे हैं- तुम हिंदू मुसलमानों को लड़ाने में लगे हो। ये खेल बंद करो। आगे बात करो क्या करना है। रोटी दो, कपड़ा दो, मकान दो, इसके बारे में बात करो। पहले कहते थे कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है। चलो मान लिया। आप क्या कर रहे हैं?

उन्होंने कहा- आपने कहा था हम स्कूल बनाएंगे, शिक्षा देंगे, बेरोजगारी कम करेंगे। वो बात नहीं करते आप। आप ये बोलते हैं मंदिर यही बनाएंगे और कुछ है नहीं क्या बनाने के लिए, मुल्क को बनाओ। ये जो नागरिकता संशोधन कानून है बहुत खतरनाक है।

जावेद जाफरी ने अपने ट्टीट में लिखा है, ट्रोलिंग और नफरत और अब बर्दाश्त नहीं कर सकता, इसलिए फिलहाल सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं। जावेद जाफरी ने अपने ट्वीट में बताया कि उनके लिए देश यानी भारत पहले है। अपने ट्वीट में एक्टर ने लिखा- नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि चीजें जल्दी ठीक होंगी, इंशाअल्लाह। भारत पहले है, जय हिंद।”

जावेद जाफरी के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज भी जावेद जाफरी के इस फैसले पर उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वे ट्रोलर्स को ब्लॉक कर दें और अनदेखा करें, लेकिन सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म न छोड़ें। जावेद जाफरी का यह ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है।

Share With