breaking news

राजस्थान के जालौर में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत नहीं बना सकती





जालौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जालौर लोकसभा सीट के भीमनाल में एक जनसभा को सभा संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, जालौर आना मतलब हम गुजरात वालों को लगता है कि हम अपने घर गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी के संगठन का काम करता तब भी, गुजरात का मुख्यमंत्री था तब थी मेरा जालौर आना लगा रहता था। पीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने हमेशा ही भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में आधे राजस्थान के कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। उनके बराबर का सबक सिखाया है। पीएम मोदी ने कहा का राष्ट्रभक्ति से ओत प्रेत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। उन्होंने कहा कि देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 से पहले जो हालात थे वो हालात वापिस नहीं चाहिए, हर कोई कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते, जाने वाले लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था।

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार रिमॉर्ड कंट्रोल से चला करती थी। कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश, कैबिनेट ने जो निर्णय पास किया हो, देश की संविधान की संस्था ने जो निर्णय पास किया हो, उसके उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुलाकर बड़े रौब से फाड़कर फेंक देते हैं। क्या ऐसी दुर्बल अवस्था देश को मजबूत बना सकती है क्या?

पीएम मोदी ने कहा कि अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा देश को चला सकता है क्या। कांग्रेस ने देश पर 60 साल तक राज किया, इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट ऐसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। उनके इन्ही पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है। देश का युवा इतना गुस्से में है कि वो दोबारा कांग्रेस का मुंह देखना नहीं चाहता।

Share With