breaking news

मुंबई: 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका





मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में एक 5 मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शहर के खार इलाके में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के पॉश इलाके खार में पांच मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा दोपहर में करीब दो बजे गिर गया। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लिफ्ट और सीढ़ी की तरफ का हिस्सा गिरा है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि बेसमेंट में कुछ लोग मौजूद थे।

Share With