breaking news

साकेत कोर्ट के बाहर वकीलों ने पुलिसकर्मियों को पीटा





नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हज़ारी कोर्ट में वकीलों और पुलिस के बीच हुई हिंसा के मामले में पूरे देश में सोमवार को निचली अदालतों में हड़ताल रही। साकेत और कड़कड़डूमा कोर्ट में हिंसा हुई। दोनों जगह वकील पुलिसवालों पर हमले करते कैमरे में कैद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, विवाद मामूली बात पर बढ़ा। इसके बाद वकीलों ने पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया।

हालांकि, कुछ लोगों के बीच-बचाव करने के बाद पुलिसकर्मी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दरअसल, पुलिसकर्मी वकीलों के विरोध प्रदर्शन का वीडियो बना रहा था। इस बात से वकील नाराज हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। अन्य घटना में हड़ताल के दौरान साकेत कोर्ट के बाहर भी वकीलों ने एक बाइक सवार पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत के बाहर हिंसक घटना हुई। इसके विरोध में दिल्ली की अलग-अलग अदालतों में वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने तीस हजारी कोर्ट की घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक विवाद मामले की न्यायिक जांच का आदेश दिया था।

Share With