breaking news

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े लड़की की हत्या, रॉड मारकर उतारा मौत के घाट





नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कॉलेज के बाहर एक लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं इस हत्या में इस्तेमाल हुई रॉड भी वारदात की जगह पर मिली है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के बाद वहां से आरोपी फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर के अरविंदो कॉलेज के बाहर एक लड़के और लड़की के बीच बहस हुई। इसके बाद लड़के ने रॉड से हमला कर दिया। लड़की के सिर से खून बहने लगे और लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशान शुरू कर दिया है। साथ ही सीसीटीवी की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात की जांच खुद डीसीपी साउथ कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने महिला को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी और महिला एक दूसरे को पहले से जानते थे।

दिल्ली में बढ़ते क्राइम पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवीय ने कहा कि दिल्ली बेहद असुरक्षित हो गई है। दिल्ली में रहना मुश्किल हो रहा है। एक के बाद एक वारदात से दिल्ली असुरक्षित होती जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया- दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मार दी जाती है। वहीं, दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फर्क नहीं पड़ता।

Share With