breaking news

रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुई एक्ट्रेस शबाना आजमी, अस्पताल में भर्ती





मुंबई। गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है।

बता दें कि शबाना की हालत को लेकर MGM हॉस्पिटल से अपडेट भी आ गया है। शबाना के नाक में चोट आई है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आई है। एक्ट्रेस का उपचार चल रहा है। शबाना की बात करें तो वे अभी भी शॉक में हैं। उनकी हालत स्थिर है। वहीं इस खबर के सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। हाल ही में माकपा नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने ट्वीट कर जल्द ठीक होने की कामना की है।

Share With