ज़रा हटके

एक ही दिन प्रेग्नेंट हुईं दो बहनें, दोनों को हुए जुड़वाँ बच्चे





दो बहनें एक साथ गर्भवती हुईं। दोनों ने एक ही दिन बच्चों को जन्म दिया। दोनों को जुड़वा बच्चे हुए। यहां तक तो मामला किसी चमत्कार और संयोग जैसा ही लग रहा था। मगर जब लोगों ने चारों बच्चों का चेहरा गौर से देखा तो दंग रह गए।दो अलग-अलग मांओं के गर्भ से जन्में इन चारों बच्चों की शक्ल आखिर एक दूसरे से कैसे मिलती-जुलती है? भले ही दोनों मां रिश्ते में बहनें हैं मगर बच्चे की शक्ल एक जैसी हो, यह कैसे संभव है?

दरअसल, अमेरिका के ओहियो की रहने वाली एनी जॉनसन मां नहीं बन पा रही थीं। उनके पति जॉबी भी इस बात से परेशान थे। उनकी तकलीफ देख एनी की बड़ी बहन क्रिसी ने एक पहल की। उन्होंने कहा कि वह एनी और जेबी के बच्चे की ‘सरोगेट मदर’ यानी अपनी कोख में उनके बच्चे को पालने के लिए तैयार हैं।

जब तीनों ने डॉक्टर से सलाह ली, तो उन्होंने भी सहमति दी। फिर क्या था डॉक्टर ने एनी की एग्स और जॉबी के वीर्य को एक साथ फर्टिलाइज किया और उसे क्रिसी की कोख में डाल दिया। उधर, एनी को डॉक्टरों ने आखिरी कोशिश करने की भी सलाह दी। संयोगवश एनी और क्रिसी एक ही दिन गर्भवती हुईं। चूंकि दोनों गर्भ में पल रहे बच्चे एक ही कपल के थे, लिहाजा उनकी शक्लें भी मेल खाती हैं।

Share With