मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्कराज्य

इंदौर में बढ़ते तापमान के चलते स्कूलों के समय में बदलाव

इंदौर। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और दिन के तापमान में वृद्धि को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के तहत इंदौर जिले में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का अध्यापन समय अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया जाएगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार ही आयोजित होंगी।

इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है। अब आंगनवाड़ी सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की अन्य गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगी।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर नहीं हो सके।

Related Articles

Back to top button