छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं….

रायपुर: रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास के रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।

राज्यपाल रमेन डेका ने पूरे प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियाँ साझा कीं, साथ ही जानिए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवड़े की होली शुभकामनाएं

ऐसी ही ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमें Facebook और X.com पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button