Breaking Newsदेश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत ही आपत्तिजनक बयान दिया है। खरगे ने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने एआईएडीएमके के एनडीए में शामिल होने के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद खरगे अपनी टिप्पणी से पलट गए और उन्होंने कह दिया कि उन्होंने पीएम मोदी को कभी भी आतंकवादी नहीं कहा।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। पार्टी के प्रचार के सिलसिले में चेन्नई पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी को लेकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, ये लोग (एआईएडीएमके)उनके साथ शामिल हो रहे हैं, इसका मतलब है कि ये लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आपको ऐसा नेता चाहिए, जो बीजेपी के सामने न झुके और लड़ने के लिए तैयार रहे जैसे कि एमके स्टालिन। आज एआईएडीएमके ने अपनी पहचान खो दी है। यह बीजेपी का मुक-गुलाम पार्टनर बन गया है। यह तमिलनाडु की हितों की रक्षा नहीं कर सकता, क्योंकि यह पीएम मोदी का गुलाम बन चुका है।

इसके बाद खरगे ने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताने वाले अपने बयान पर सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने कहा, वे (पीएम मोदी)लोगों और राजनीतिक दलों को डरा रहे हैं। मैंने उन्हें कभी भी आतंकवादी नहीं कहा मेरे कहने का मतलब क्या है मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे संस्थान उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने हाथों में लेना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button