
नई दिल्ली। केरलम के एक पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में स्थित पटाखा गोदाम में यह दुर्घटना हुई है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि वहां मौजूद कई लोगों के चीथड़े उड़ गए।
इस हादसे में 13 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा 20 से अधिक घायल बताए जा रहे है। जहां हादसा हुआ वह यूनिट त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे तैयार कर रही थी। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों को 2 लाख मुआवजे की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, मृतकों की संख्या आने वाले समय में बढ़ सकती है।
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बीते दिन सोमवार, 20 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई।




