
रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शनिवार 27 दिसंबर को कोरबा में 2.28 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्री देवांगन 27 दिसम्बर शनिवार को दोपहर 1.50 बजे चारपारा कोहड़िया कोरबा से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सी.एस. ई.बी के एन.सी.सी. कैंप के समापन समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.30 बजे कोरबा के नर्सरीपारा में 93.94 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों भूमिपूजन करेंगे, जिनमें कोहड़िया के शासकीय हाई स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए 5.94 लाख रूपए, नाली निर्माण एवं रोड मरम्मत कार्य हेतु 18 लाख रूपए, कोहड़िया में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए तथा सी.सी. रोड व नाली निर्माण के लिए 50 लाख रूपए शामिल है।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3.30 बजे दोढ़ीपारा भैंसखटाल में 64.30 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। निर्माण कार्यों में साडा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल कन्या साईकल स्टैण्ड निर्माण हेतु 6.30 लाख रूपए, मंच निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपए, सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु 8 लाख रूपए, गौठान पारा में नाली, सी.सी. रोड का निर्माण कार्य हेतु 20 लाख रूपए, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 10-10 लाख रूपए शामिल है।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन 4.30 बजे कोरबा स्थित राताखार, बजरंग चौक में 70.32 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जिनमें गेरवाघाट में शेड निर्माण हेतु 5 लाख रूपए, दर्री के श्री अग्रसेन महाविद्यालय परिसर के पास प्रसाधन निर्माण कार्य 10 लाख रूपए, इंदिरा स्टेडियम स्थित ऑडीटोरियम का जीर्णाेद्धार एवं विकास कार्य 30.32 लाख रूपए, राताखार में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य 15 लाख रूपए, एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए के विकास कार्य शामिल है।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन संध्या 5.15 बजे राताखार में स्थित जश्ने रिसॉर्ट में आयोजित 30वें श्री नारायणी नमो नमो भजनोत्सव एवं मंगलपाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सायं 6 बजे सतनामी समाज द्वारा आयोजित परमपूज्य गुरूघासीदास बाबा की 269 वीं जयंती एवं गुरुपर्व समारोह में सम्मिलित होंगे।




