धर्म

आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2025

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस में आज आप बढ़िया लाभ कमायेंगे, घर में खुशहाली आएगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही किसी समस्या का आज समाधान होगा, परिवार का माहौल अच्छा होगा। किसी ऐतिहासिक परम्परा से जुड़ने का आज आपको बेहतरीन मौका मिलेगा। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज इस राशि की महिलाएं अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करेंगी। साथ ही ऑफिस में भी आपके बेहतर काम की सराहना होगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 4

वृष राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आप किसी नयी योजना के ऊपर काम शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में आपको अधिक लाभ मिलेगा। आज आपकी जरूरतें पूरी हो जाएंगी, जिससे आपका मन संतुष्ट रहेगा। आज आप समय से पहले किसी काम को पूरा करने में सफल रहेंगे। इस राशि के लेखकों की कोई कहानी बहुत प्रसद्धि होगी, जिसकी चर्चा दूर दूर तक फैलेगी। आज काफी समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं, जिससे परिवार में उत्सुकता बनी रहेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा,संतान पक्ष से आज आपको मदद मिलेगी। आज आपके किसी रिश्तेदार से रिश्ते सुधरेंगे, आपसी मधुरता बढ़ेगी। आज आपके दोस्त किसी काम में आपकी सहायता करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी किसी समस्या का समाधान होगा , आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6

कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपको स्वजनों से किसी उपहार की प्राप्ति होगी, आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आपकी रूचि संगीत में रहेगी, आप किसी बड़े आयोजन का हिस्सा बनेंगे। आज इस राशि की महिलाएं अपने इच्छानुसार किसी काम को शुरू कर सकती हैं, जिसमें जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता की आराधना करें, सब ठीक होगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8

सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए लिए बेहतर रहेगा। आज आप किसी बड़ी कम्पनी के साथ जुड़कर काम करेंगे, जो आपके भविष्य को उज्जवल बनाएगा। आज आप ऑफिसियल काम के साथ – साथ, निजी कार्यों को भी करने में सफल रहेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में थोड़ी ज्यादा रहेगी और आप उनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप पिता के साथ काम में हाथ बटायेंगे, जिससे उन्हें ख़ुशी होगी और गर्व भी होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3

कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप घर की मरम्मत से जुड़ा कोई काम शुरू करवा सकते हैं। साथ ही आप नयी जमीन खरीदने को लेकर भी विचार कर सकतें हैं। आज आपका कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिससे आपका मन संतुष्ट होगा। किसी चीज को लेकर आ रही समस्याएं आज ख़त्म होगी, आप नयी संभावनाओं की तलाश करेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 1

तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको व्यापार में अधिक धन लाभ होगा, आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे, जहां आपका मान-सम्मान होगा। आज इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, तथा जल्द ही आपके घर में शहनाई बजेगी। आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज रोजगार की तलाश ख़त्म होगी, आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आप अपने पेंडिंग कार्यों को किसी की मदद से पूरा करने में सक्षम होंगे। आज आप किसी अजनबी की बातों पर यकीन करने से बचें अन्यथा आपको किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आज आप किसी फैसले को लेने से पहले, उसके बारें में अच्छे से सोच विचार लें।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5

धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आज आप सबके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे, जिससे सभी आपसे खुश नजर आयेंगे। आज आपके काम की गति तेज होगी, साथ ही आपको धन लाभ भी होगा। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता करेंगे, आपकी मदद से उसका जीवन संवर जायेगा। आज राजनीतिक मामलों में आपकी पहुंच दूर – दूर तक बढ़ेगी, साथ ही आपकी प्रशंसा भी होगी। आज किसी काम के प्रति किये गए, आपके अधिकतर प्रयास सफल होंगे।
शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 7

मकर राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल बना रहेगा। आज आपके दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ होगी। जिससे आपका पूरा दिन मूड अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में उच्च अधिकारी से आपकी बात होगी, आपके अटके हुए काम बनेगें। आज आप पुस्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाने में कड़ी मेहनत करेंगे। जिसका आपको जल्द ही लाभ देखने को मिलेगा। आज आपके बड़े भाई से रिश्ते मधुर होंगे तथा आपको कोई बड़ी सीख भी मिलेगी। आज आप अपने खान – पान पर विशेष ध्यान देंगे।
शुभ रंग- इंडिगो
शुभ अंक- 6

कुम्भ राशि:
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल बना रहेगा। आज आप जरुरी कार्यों को करने में सफल होंगे, इससे आपके काम का बोझ कम होगा। आज इस राशि के अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति किसी बड़ी फिल्म में अपना योगदान देंगें। आज आपके द्वारा पहले से किया गया इन्वेस्टमेंट, आपको बड़ा फायदा देकर जायेगा। आज आप फर्नीचर का सामान खरीद सकते हैं, जिससे घर का आकर्षण बढेगा। आज आपको किसी उलझन से राहत मिलेगी, आपका मन प्रसन्न होगा।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 8

मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपके पिता किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप भवन निर्माण का काम शुरू करा सकते हैं, अच्छा दिन है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा, आप जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकतें हैं। इससे आपके बीच मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। आज आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- नेवी ब्लू
शुभ अंक- 1

Related Articles

Back to top button