
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने 4 जुलाई को दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। झारखंड के पितामह कहे जाने वाले शिबू सोरेन किडनी में इंफेक्शन हो गई थी। उनको ब्रोंकाइटिस भी डिटेक्ट हुआ था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट पर थे। शिबू सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
पीएम मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति।