breaking news

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुद को किया होम क्वारंटीन





रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है, उनका जल्‍द ही कोरोना टेस्‍ट किया जाएगा। दरअसल, मंगलवार को हेमंत मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के संपर्क में आए थे। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ऑफिस के सभी अधिकारी और कर्मचारी को होम क्वारैंटाइन का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री आवास में बाहर से आने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं, मंत्री मिथिलेश ठाकुर को रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ, विधायक मथुरा प्रसाद महतो को धनबाद में एक कोविड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्टीट में लिखा है- कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर जी और हमारे दल के विधायक मथुरा महतो जी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। दोनों साथी अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं। एहतियात के तौर पर आज से अगले कुछ दिनो के लिए मैं भी self- isolation में रहूंगा।

बता दें कि देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 22,752 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 482 लोगों की मौतें शामिल हैं। देश में कुल केसों की संख्या साढ़े सात लाख के करीब पहुंच गई है। भारत में कोरोना वायरस के 7.42 लाख कंफर्म केस हैं। इसमें से 2.64 लाख एक्टिव केस हैं और 4.56 लाख ठीक हो चुके हैं। अब तक 20,642 लोगों की COVID-19 से मौत हो चुकी है।

Share With