मध्यप्रदेशराज्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू इंदौर संभाग के तीन जिलों को करेंगी सम्मानित

आदि कर्मयोगी अभियान में उत्कृष्ट कार्य, संभाग के 3373 गांवों की कार्ययोजना तैयार
झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करेगी कार्ययोजना

इंदौर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा इंदौर संभाग के पांच जिले बड़वानी, धार, खंडवा,झाबुआ और बुरहानपुर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक सम्मारोह में सम्मानित किया जाएगा। इंदौर संभाग में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देशन में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत संभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के विशेष निर्देशन में झाबुआ जिले को एक अलग उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के समक्ष प्रस्तुतिकरण का अवसर मिला है। शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा आदि कर्मयोगी अभियान और आदि कर्मयोगी पर्व पर अपना प्रस्तुतिकरण देंगी। साथ ही बुरहानपुर जिले को भी धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित किया गया है।

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले आदि कर्मयोगी पर्व में लक्ष्य किया हासिल

जनजातीय विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री ब्रजेश पांडे ने बताया कि इंदौर संभाग में संभागायुक्त डॉ. खाड़े के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य हुए है। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले आदि कर्मयोगी पर्व के दौरान पूरे प्रदेश में इंदौर संभाग में चिन्हित 3373 गांव का न सिर्फ चयन हुआ बल्कि कई निर्धारित मापदंडों में समय पर कार्य उपरांत पोर्टल पर इंट्री की जा चुकी है। इंदौर संभाग के 3373 जनजातीय गांवों की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। पर्व के दौरान तहसील और ग्राम स्तर तक प्रशिक्षण के बाद आदि सेवा केंद्रों की स्थापना और गांवों की मौलिक आवश्यकताओं के अनुरूप सर्वे कर रूपरेखा तैयार की गई है। इस तरह इंदौर संभाग के 8 जिलों में से 5 जिले शुक्रवार को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू द्वारा सम्मान पाएंगे।

स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में झाबुआ को मिली उपलब्धि

जनजातीय क्षेत्र झाबुआ को राष्ट्रपति के समक्ष जिले का प्रस्ताव प्रस्तुत करने का मौका मिला है। झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीणा के द्वारा स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में “मोटी आयी” पर कार्य हुआ है, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। अब कलेक्टर अपने जिले के नवाचार को दिल्ली में देश की प्रथम नागरिक के सामने प्रस्तुत करेगी। झाबुआ जिले में 651 गांवों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव में जिले में गैप और स्वास्थ्य पोषण के अलावा भी अन्य क्षेत्र में उन्नत कार्य योजना भी रखी जायेगी।

Related Articles

Back to top button