धर्म

कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किस समय से शुरू होगा सूतक

कल मंगलवार 3 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा तिथि को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा 3 मार्च को स्नान दान की पूर्णिमा है। 3 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 4 मार्च की सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 3 मार्च को खण्डग्रास चन्द्र ग्रहण लगेगा।

चलिए बताते हैं मंगलवार के दिन चंद्रग्रहण कब से लगेगा, इस दिन सूतक कितने बचे से शुरू होगा और सूर्योदय और सूर्यास्त का समय कब रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

3 मार्च 2026 पंचांग

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- पूर्णिमा तिथि मंगलवार को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी
सुकर्मा योग- 3 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- मंगलवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के 4 मार्च सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक
3 मार्च 2026 विशेष- स्नान-दान की पूर्णिमा, साल का पहला चंद्रग्रहण
3 मार्च को चंद्रग्रहण का समय और सूतक काल

चन्द्र ग्रहण प्रारम्भ – 03:20 PM
चन्द्र ग्रहण समाप्त – 06:46 PM
चन्द्रोदय – 06:26 PM
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 03:21 PM
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 06:46 PM

भारत में सूतक काल का समय- चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर ग्रहण का सूतक शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति पर ही सूतक खत्म होगा।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर बाद 03:28 – 04:55
मुंबई- दोपहर बाद 03:48 – 05:16
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:29 – 04:56
लखनऊ- दोपहर बाद 03:13 – 04:41
भोपाल- दोपहर बाद 03:28 – 04:56
कोलकाता- दोपहर बाद 02:45 – 04:13
अहमदाबाद- दोपहर 03:47 – 05:15
चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 – 04:48
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:44
सूर्यास्त- शाम 6:22

Related Articles

Back to top button