Breaking Newsदेश

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में किया रोड शो, उमड़ी भीड़

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विधानसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए पुडुचेरी पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने रोड शो किया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया। करीब 1.2 किलोमीटर के रोड शो में प्रधानमंत्री के साथ एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें देखने और अपना समर्थन जताने के लिए भारी संख्या में भीड़ मौके पर मौजूद रही।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से वे अजंता सिग्नल जंक्शन पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। पीएम मोदी का रोड शो अन्ना सलाई में करीब 1.2 किलोमीटर के एरिया से होकर गुजरा। इसके बाद यह कामराज की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। उन्होंने रोड शो के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने एनडीए का समर्थन करने का आग्रह भी किया।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ मौके पर 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। भीड़ के मैनेजमेंट के लिए रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी।

पुडुचेरी में भाजपा का मुख्य गठबंधन अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस यानी एआईएनआरसी के साथ है। 30 सीटों वाली पुडुचेरी की विधानसभा में बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होगा। यहां आगामी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां एनडीए के अन्य साथी यानी एआईएनआरसी ने 16, अन्नाद्रमुक ने 2 और लचिया जननायगा काची ने 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

Related Articles

Back to top button