मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण किया

Jul 8, 2024 - 00:04
 0  30
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृक्षारोपण किया

भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी में इंदौर नम्बर वन बनेगा - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जीवन देने वाली माँ को नमन और प्रकृति माँ के सम्मान हेतु हरी भरी धरती देने के संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है - केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव

इंदौर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर स्थित बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृह्द स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी माताजी की याद में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीलाबाई श्री पूनमचंद जी यादव की स्मृति में बड का वृक्ष लगाया। केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अपनी माताजी श्रीमती संतरा यादव की याद में आम का वृक्ष, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी अयोध्या देवी विजयवर्गीय की याद में आम का वृक्ष लगाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा का उद्गम इंदौर से है। 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर ही है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी में इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा। आज बीएसएफ रैंज में बडी संख्या में माताएं अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुई और वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर देश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री के प्रयास से मध्य प्रदेश को चीते मिले, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है। भारत की वैदिक परंपराओं में कहा गया है कि 10 कुओं के समान एक सरोवर, 10 सरोवर के समान एक तालाब, 10 तालाब के समान एक पुत्र और 10 पुत्रों के समान एक वृक्ष होता है। ऐसी हमारी वैदिक मान्यता होकर वृक्ष की महत्ता हमारी परम्परा में है। भारतीय समाज सदैव से प्रकृति पूजक रहा है। उन्होंने कहा इंदौर क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनेगा, इसी संकल्प के साथ पूरा इंदौर इस अभियान से जुड़ा है।

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। पूरे देश में 140 करोड़ वृक्ष लगाने का महा अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा इस वर्ष गर्मी का प्रचंड रूप 45 से 50 डिग्री तापमान के रूप में देखने को मिला। उन्होंने कहा पूरी दुनिया में विकास और परियोजनाओं को पूरा करने के लिए मनुष्य ने कांक्रिट के शहर तो बसा दिए लेकिन धरती की हरियाली को उजाड़ दिया। मनुष्य कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन भोजन, पानी, दवाओं का अंतिम एलिमेंट सहित कई जरूरतें प्रकृति उपहार में देती है लेकिन हम प्रकृति को इसके बदले में क्या लौटाते है। एक मां ने हमें जन्म दिया तथा एक धरती मां हमें जीवन जीने के साधन प्रदान करती है। जीवन देने वाली मां को नमन करने और प्रकृति मां के प्रति सम्मान के प्रति हरी भरी धरती देने के संकल्प को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। धरती केवल इंसान के लिए नहीं समस्त जीव मात्र के लिए है, इसलिए इस अभियान के माध्यम से देश में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी से वृक्षारोपण का आह्वान किया गया है। वृक्षारोपण की पहल में म.प्र. का प्रयास सराहनीय है। इंदौर वासियों का क्लीन इंदौर के साथ ग्रीन इंदौर बनाने का अभियान प्रशंसनीय है। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान पगडी, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा इंदौर के ग्रीन कवरेज को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा 51 लाख वृक्षों के रोपण के साथ इनके संरक्षण हेतु भी विशेष प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने बताया विभिन्न समाजों एवं संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण करते हुए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जा रही है। इंदौर में जनभागीदारी के साथ अभियान को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा इन्दौर को ग्रीन कवरेज में नंबर वन बनाएंगे।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री मधु वर्मा, श्री रमेश मेंदोला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री कृष्ण मुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री चिन्टू वर्मा आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।       

कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, बीएसएफ के आईजी सीएसडब्ल्यूटी श्री बी.एस. रावत, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र बीएसएफ श्री अश्विन कुमार शर्मा सहित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे। आज बीएसएफ रैंज में बडी संख्या में वृक्षारोपण किया गया। स्वागत भाषण महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow