Breaking Newsविदेश

अमेरिका-इजरायल के ईरान पर बड़े हमले, ट्रंप बोले- आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समयसीमा खत्म होने पर ईरान पर बड़ा हमला करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे दोबारा वापस नहीं लाया जा सकेगा। उन्होंने लिखा कि वह नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन अब शायद ऐसा ही होगा।ट्रंप की टिप्पणी ईरान को दिए 48 घंटे की समयसीमा खत्म होने से पहले आई है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब जबकि ईरान में पूर्ण शासन परिवर्तन हो गया है, जहां पहले से अधिक समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग हावी हैं, तो शायद कुछ बहुत ही शानदार और क्रांतिकारी हो सकता है, कौन जाने?’

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे लिखा कि हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है। उन्होंने लिखा कि 47 सालों की ज़बरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो। बता दें कि ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक (पूर्वी समय) युद्धविराम समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्णय लेने को कहा था।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी से पहले ही ईरान में बड़े हमले शुरू हो गए हैं। यहां के शाहरियार शहर में एक रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरी, जिसमें कम से कम 9 लोग मारे गए और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। इसी बीच, कराज, काशान और जंजन से भी रेलवे बुनियादी ढांचे पर हमले की खबरें आई हैं। काशान में दो लोगों की मौत हुई है। ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र, खर्ग द्वीप को भी निशाना बनाया गया है।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने ट्रंप की चेतावनी से पहले एक्स पर लिखा कि 1.4 करोड़ से अधिक ईरानियों ने ईरान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने का संकल्प लिया है। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने एक्स पर लिखा, ‘पहले हमने कहा था कि अगर आप युद्ध शुरू करेंगे, तो उसे खत्म नहीं कर पाएंगे। और हमने फिर से कहा है- अगर आप हमारे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे पिछली गलतियों से सीखें!

Related Articles

Back to top button