Breaking Newsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कराज्य

खल्लारी में रोप-वे दुर्घटना: एक की महिला की मौत सहित 17 घायल

प्रथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती
4 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर
जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद
घटना की जांच की जाएगी: कलेक्टर

महासमुंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल खल्लारी मंदिर क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11 बजे रोप-वे दुर्घटना की घटना सामने आई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। दुर्भाग्यवश एक 28 वर्षीय महिला आयुषी (राजा तालाब, रायपुर) की मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रश्न एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) नमिता मारकोले, तहसीलदार नितिन ठाकुर सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम तत्काल पहुंची और राहत कार्यों का समन्वय करते हुए घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है ,साथ ही घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही, निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल एवं आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

अनुविभागीय अधिकारी नमिता मारकोले के अनुसार घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद) हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर)
टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर)ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है। राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई है।

जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है और सभी घायलों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button