Breaking Newsदेश

ईरान-इजराइल जंग के बीच पीएम मोदी ने बुलाई सीसीएस की बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात राजधानी दिल्ली लौटने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, वह अपने दो दिवसीय दौरे से करीब रात 10 बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब रात 10 बजे दो दिवसीय दौरे से दिल्ली पहुंचेंगे और उसके तुरंत बाद CCS बैठक करेंगे। इस बैठक में ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद पैदा हुए संकट, क्षेत्रीय सुरक्षा हालात और भारत के रणनीतिक हितों पर चर्चा होगी। वरिष्ठ सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े अधिकारी इसमें शामिल होंगे।

बैठक में पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों, खासकर यूएई और आसपास के इलाकों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा रहेगा। सरकार वहां फंसे भारतीयों की स्थिति, संभावित निकासी योजना और दूतावासों द्वारा जारी एडवाइजरी की समीक्षा करेगी। बढ़ते सैन्य तनाव के कारण हवाई सेवाओं और क्षेत्रीय स्थिरता पर भी चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि भारत पारंपरिक तौर पर संतुलित कूटनीतिक रुख अपनाता आया है। ऐसे में भारत सरकार का प्रयास होगा कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए ग्लोबल लेवल पर संवाद और कूटनीतिक कोशिशों को बढ़ावा दिया जाए। आज की CCS मीटिंग को इसी व्यापक रणनीतिक तैयारी का भाग माना जा रहा है।

बता दें कि बीते शनिवार की दोपहर को इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हवाई हमले किए थे। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या हो गई है। इसके जवाब में ईरान, इजरायल और खाड़ी के तमाम देशों पर हमले कर रहा है। ऐसे में कई भारतीय विदेश में फंस गए हैं। इनमें भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button