Breaking Newsविदेश

पाकिस्तान: पेशावर में पैरा मिलिट्री फोर्सेज के मुख्यालय पर हमला, 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में फ्रंटियर मुख्यालय पर हमला हुआ है। यह एक पैरा मिलिट्री फोर्सेज का मुख्यालय है। पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों के इस मुख्यालय पर सोमवार की सुबह बड़ा हमला हुआ है। फ्रंटियर कोर के मुख्यालय से दो धमाके की आवाज सुनने के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड़ पर आ गए। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर अभियान शुरू कर दिया। इस ऑपरेशन में सभी तीन हमलावरों के मारे जाने की अब तक सूचना आई है। अभियान के दौरान तीन सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई।

इस मामले की पाकिस्तान पुलिस के अफसरों ने पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) जुल्फिकार हमीद ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि दो आत्मघाती हमले हुए। पहला धमाका मेन गेट के करीब हुआ। वहीं दूसरा धमाका मुख्यालय के परिसर के मोटरसाइकल स्टैंड अ​र्धसैनिक बलों के मुख्यालय के परिसर पर मौजूद है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि पहले आत्मघाती हमलावर ने कांस्टेबुलरी के मुख्य गेट पर एंट्री मारी। यहां पर उसने हमला किया। वहीं दूसरा बमबाज परिसर में घुस गया। सेना ने स्थिति को संभालने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। ऐसा संदेह जातया गया है कि मुख्यालय के अंदर कुछ आतंकवादी मौजूद हो सकते हैं। यह मुख्यालय एक व्यस्त इलाके में है। यह एक सैन्य छावनी के करीब है। सड़क पर यातायात पर रोक लगाई है। सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button