मध्यप्रदेशराज्य

निरंकारी मिशन द्वारा “प्रोजेक्ट-अमृत” के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य जल’, ‘स्वस्थ मन’ परियोजना का आयोजन

इंदौर। “प्रोजेक्ट-अमृत” के अंतर्गत ‘स्वास्थ्य जल’ ‘स्वस्थ मन’ परियोजना का आयोजन दिनांक 23 फरवरी 2025 रविवार को प्रातः 7:00 बजे संत निराकरी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में कृष्ण पुरा छात्री राजवाड़ा पर होने जा रहा है।

संत निरंकारी मंडल शाखा इंदौर के जोनल इंचार्ज श्री उदयवीर सिंह जी ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘स्वास्थ्य जल’ ‘स्वस्थ मन’ के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष में लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को सुरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढियां को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके।

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से “प्रोजेक्ट-अमृत” का आरंभ वर्ष 2023 में किया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है।

इसी कड़ी में संत निरंकारी मिशन एवं संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा इंदौर द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2025 रविवार को प्रातः 7:00 से 11:00 तक कृष्णपुरा छत्री राजवाड़ा पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है। जिसमें शहर के स्थानीय महापौर विधायक गंज एवं पार्षद महोदय सहित संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के लगभग 150 सेवादार भी सम्मिलित होकर शहर को स्वस्थ बनाने एवं स्थानीय जनता को जल संरक्षण की सफाई करने हेतु प्रेरणा एवं प्रोत्साहन प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button