breaking news

कर्नाटक: सिद्धारमैया सरकार का विस्तार, 24 विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ





नई दिल्ली। कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मौजूदगी में 24 विधायकों ने शनिवार को राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने नए निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई है। बताया जा रहा है कि सभी मंत्रियों में आज ही मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिया जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ 8 विधायकों ने मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की थी। आज 24 विधायकों ने शपथ ली। अब कर्नाटक कैबिनेट में कुछ 34 मंत्री हो गए हैं। कांग्रेस आलाकमान से चर्चा के बाद इन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस ने जातीय और क्षेत्रिय समीकरण को ध्यान में रखकर कैबिनेट का विस्तार किया है।

कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के नए निर्वाचित विधायक लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, रहीम खान, डी. सुधाकर, संतोष एस. लाड को मंत्री पद की शपथ दिलाई। निर्वाचित विधायक एस. एस. मल्लिकार्जुन, टी. एस. संगप्पा, डॉ. एस.आर. पाटिल, मंकल वैद्य को मंत्री बनाया गया। विधायक के. वेंकटेश, डॉ. एच. सी. महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, के. एन. राजन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली। निर्वाचित विधायक एच. के. पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन. चेलूनारस्वामी, एन.एस. बोस राजू, सुरेश बी.एस., मधु बंगारप्पा, डॉ. एम. सी. सुधाकर, बी. नागेंद्र ने शपथ ग्रहण की।

Share With